{"_id":"63a34366c8883a13b250a6d1","slug":"update-family-register-in-a-month-kannauj-news-knp7347370118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक माह में परिवार रजिस्टर अपडेट करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक माह में परिवार रजिस्टर अपडेट करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत समगुरा बहादुरपुर में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या ने विकास कार्यों की हकीकत को परखा। परिवार रजिस्टर में जन्म, मृत्यु, शादी-विवाह अपडेट नहीं था। साथ ही राज्य वित्त/पंद्रहवां वित्त में जुलाई से आय और व्यय का ब्योरा नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एक माह में परिवार रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश दिए।
उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) कानपुर मंडल श्रीनाथ यादव ने ग्राम समगुरा बहादुरपुर में सचिवालय में परिवार, आवास, पेंशन, डाक वही, स्टॉक, शिकायत, वित्तीय, उपस्थित, निरीक्षण रजिस्टर की जांच पड़ताल की। इसमें परिवार रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने वाले छह परिवारों का ही अपडेट किया गया था। परिवार रजिस्टर में बड़े सदस्यों, छोटे सदस्यों, जन्म-मृत्यु, शादी विवाह के कारण घटोत्तरी, बढ़ोतरी का अपडेशन नहीं किया गया। राज्य वित्त, पंद्रहवां वित्त में जुलाई माह से आय व्यय ब्योरा नहीं है।
गांव में पेंशन धारकों के सत्यापन में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने नहीं मिलने की जानकारी दी। गांव के विद्यालय में बाउंड्री नहीं मिली। उप निदेशक ने एडीओ पंचायत से प्रत्येक पंचायत सचिव की एक-एक पंचायत का परिवार रजिस्टर एक माह में अपडेट कराने के निर्देश दिए। पंचायत सचिव मृदुल दुबे ने बताया कि जुलाई से 15वें वित्त में कोई धनराशि नहीं आई। व्यय का भुगतान ऑनलाइन किया गया। इस दौरान कानपुर मंडल से चक्रपाणि कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी भागीरथ यादव, अपर संख्यिकी अधिकारी मोहन लाल, संयुक्त बीडीओ संजय दोहरे, रोजगार सेवक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।