{"_id":"653ffa0eed008dddab051724","slug":"underground-electrification-dm-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4836-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अंडरग्राउंड विद्युतीकरण में तेजी लाएं ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अंडरग्राउंड विद्युतीकरण में तेजी लाएं ः डीएम
Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। तहसील व कोर्ट के सामने खाली पड़ी जमीन पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। बिजली विभाग अंडरग्राउंड तारों को बिछाने के काम में तेजी लाए। यह बात जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक के दौरान कही।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 73 फॉर्म जमा हुए हैं, जिन्हें बैंकों से मिलकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व व्यापारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी में दुकानें, माॅल आदि खोले जाते हैं, जिससे व्यापार में काफी नुकसान होता है। डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोल पंप, दवाई, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर साप्ताहिक बंदी का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक पात्रों को लाभ दिया जाए। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, ईओ नगर पालिका आदि मौजूद रहे।