फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Underground cabling work began

शुरू हुआ भूमिगत केबिल का काम

Sat, 02 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Underground cabling work began

शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली देने को

विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबिल डाली जाएगी। शुक्रवार को विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजन के साथ योजना का शुभारंभ किया। यह योजना दिसंबर 16 तक पूर्ण करके बिजली आपूर्ति शुरू कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

एक्सईएन विद्युत के कार्यालय परिसर में सबसे पहले अधिकारियों ने भूमि पूजन के साथ हवन का आयोजन किया। इसमें सभी ने आहुतियां डालीं। इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें योजना के बारे में विस्तार से जानकारी एक्सईएन विद्युत पी राम ने दी। उन्होंने बताया कि यह योजना 54 करोड़ 58 लाख रुपये से साकार होगी।

इसमें 110 किमी हाईटेंशन लाइन व 210 किमी एलटी लाइन गलियों के अंदर डाली जाएंगी। कार्यदायी संस्था राज्य कार्पोरेशन लिमिटेड मैनपुरी द्वारा किया जाएगा। बताया कि इस व्यवस्था से शहरवासियों को आंधी-तूफान आने के दौरान भी बेरोकटोक बिजली मिलती रहेगी।

डीएम अनुज झा व सीडीओ उदयराज यादव ने अंडरग्राउंड केबिल से मिलने वाले लाभ गिनाए, वहीं सीएम द्वारा जिले को इस योजना के तहत चयनित करने पर उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। भूमिगत बिजली केबिल डालने के कार्य में लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दारोगा ने कहा कि शहर के लोगों को आने वाले समय में फाल्ट के कारण घंटों बिजली की कटौती नहीं झेलनी पड़ेगी। शासन से मिलने वाली पूरी बिजली घर-घर पहुंच सकेगी। इसके अलावा एक्सईएन जेके शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष भोले कुरैशी, एक्सईएन विद्युत छिबरामऊ आरएन वर्मा, एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव, राजेश कुमार, शशिकांत, दीपचंद्र, एसडीओ वीरभद्र सिंह, शिवराम कश्यप, जेई पंकज यादव, अवनीश कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed