फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Under the seat, the MLA gets panicky from getting explosive

सीट के नीचे विस्फोटक मिलने से विधायक दहशत में

Sun, 16 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 16 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Under the seat, the MLA gets panicky from getting explosive
अनिल दोहरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विधानसभा में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद पूरे देश में हल्ला मचा हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी सहित लखनऊ का पुलिस महकमा यह पता लगाने में लगा कि आखिर विधानसभा के अंदर विस्फोटक पदार्थ कैसे पहुंचा, लेकिन अभी तक कोई भी जांच एजेंसी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन


जिस सीट के नीचे से विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है, उस सीट पर कन्नौज के सदर विधायक अनिल दोहरे बैठे हुए थे, लेकिन उनको इसकी भनक तक नहीं थी। 14 तारीख को विधानसभा पहुंचने पर विस्फोटक पदार्थ मिलने की जानकारी हुई तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई और वह अवाक रह गए। उनका कहना है कि आईजी लखनऊ ने उनसे फोन से पूछताछ की है। सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर वह लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान जो भी सुरक्षा एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी उनका पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन


विधानसभा में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद सुर्खियों में आए कन्नौज के सदर विधायक अनिल दोहरे काफी घबराए हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह भारी चूक है। विधानसभा के अंदर यदि यह विस्फोटक पदार्थ फट जाता तो काफी बड़ी घटना होती है। विधायक ने कहा कि यह विस्फोटक पदार्थ संभवत: 11 अथवा 12 जुलाई को रखा गया है। 14 को विधानसभा पहुंचने पर विस्फोटक पदार्थ रखे होने की उनको जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अजीब बात यह है कि यह विस्फोटक पदार्थ उनकी 80 नंबर सीट के नीचे रखा हुआ था, और उनको ही पता नहीं। आईजी लखनऊ मोबाइल के जरिए उनसे पूछताछ कर चुके हैं। सोमवार को वह लखनऊ में राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के मद्देनजर रहेंगे और जो भी सुरक्षा एजेंसी उनसे पूछताछ करना चाहेगी वह उनकी पूरी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed