{"_id":"6415ff3c3c73dcd1320c9244","slug":"uncontrollable-truck-entered-the-house-the-death-of-an-elderly-woman-kannauj-news-c-12-1-129761-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Accident: घर में घुसा बेकाबू ट्रक, बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Accident: घर में घुसा बेकाबू ट्रक, बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 18 Mar 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में सर्विस लेन पर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। वहां सो रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने मलबे में दबे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे का है। पुलिस ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय दौलत निवासी रामचंद्र जाटव की पत्नी खुशरानी रात में अपने घर में सो रही थी।
विज्ञापन
इस बीच सर्विस लेन से सीमेंट लाद कर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और खुशरानी के मकान में जा घुसा। इससे मकान का लिंटर और दीवार टूट कर गिर पड़े। कमरे में सो रही खुशरानी उसी मलबे में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में मकान के पास आदेश कुमार परचून का खोखा था, वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 20 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।