{"_id":"65c7ca59db89d7f3710f2174","slug":"unauthorized-occupation-of-16-out-of-56-houses-with-100-beds-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109213-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 100 शैय्या के 56 आवासों में 16 पर अनाधिकृत कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 100 शैय्या के 56 आवासों में 16 पर अनाधिकृत कब्जे
Sun, 11 Feb 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के 100 शैय्या अस्पताल के परिसर में बने 56 में से 16 आवासों पर अनाधिकृत कब्जे हैं। फार्मासिस्ट ने इन कब्जों के सर्वे को पूरा कर इसकी रिपोर्ट सीएमएस को सौंप दी है। जल्द ही अस्पताल प्रशासन की ओर से कब्जेधारकों को नोटिस जारी कर आवासों को खाली कराया जाएगा।
नगर के 100 शैय्या अस्पताल के परिसर में सीएमएस के दो, चिकित्सकों के 10, फार्मासिस्ट के चार, मेटर्न के दो, स्टाफ नर्स के 16, नर्सिंग हॉस्टल के आठ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 14 आवास हैं। इनमें से तीन आवासों में सेवा मुक्त कर्मचारियों, सात में एबुलेंस चालकों, तीन में पुलिस कर्मियों व तीन में अन्य अस्पतालों के कर्मचारियों ने कब्जा कर रखा है।
फार्मासिस्ट विवेक कटियार व हेल्प डेस्क मैनेजर अतुल कुमार ने आवासों का सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट सीएमएस को सौंप दी है। अब अस्पताल प्रशासन की ओर से इन अनाधिकृत कब्जे वालों आवासों को खाली कराकर तैनात कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस संबंध में सीएमएस डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही अनाधिकृत कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर आवास खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगे आवास, तो कराई गई जांच
नगर के 100 शैय्या अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय अरुण कुमार, अभिजीत दीक्षित व स्वागत त्रिवेदी ने सीएमएस से आवास दिलाने की गुहार लगाई थी। अस्पताल परिसर में आवास न होने की बात सामने आने पर सीएमएस ने जांच कराई तो 16 आवासों में अनाधिकृत कब्जे पाए गए।