फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   umarda, vishunagadh aur samadhan seeechasee shuroo hone ka raasta saaph

उमर्दा, विशुनगढ़ और समधन सीएचसी शुरू होने का रास्ता साफ

Thu, 23 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
umarda, vishunagadh aur samadhan seeechasee shuroo hone ka raasta saaph
विशुनगढ़ में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले की तीन सीएचसी को चालू करने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने तीनों सीएचसी में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भर्ती करने की स्वीकृति दे दी है। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव राम नगीना मौर्य की ओर से महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में जिले के उमर्दा, विशुनगढ़ और समधन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। प्रत्येक सीएचसी की लागत करीब पांच करोड़ रुपये थी। शासन से बजट जारी होने के बाद भी काम की सुस्त रफ्तार से अभी भी इन सीएचसी में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के आवास बनना बाकी हैं। प्रशासनिक भवन में भी अंतिम चरण का काम बाकी है। यानी 90 फीसदी काम हो चुका है। 10 फीसदी काम के लिए करीब एक माह का वक्त चाहिए। लॉकडाउन से यह अटका हुआ है।
विज्ञापन

इलाकाई लोग सीएचसी के जल्द शुरू होने की राह देख रहे थे। इनकी मुराद अब पूरी होने वाली है। राज्यपाल ने इन सीएचसी में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है। प्रत्येक सीएचसी में छह चिकित्सक और 10 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। यानी प्रत्येक सीएचसी में 16 लोगों का स्टाफ संविदा पर नियुक्त होगा। तीनों सीएचसी में 18 चिकित्सक और 30 पैरामेडिकल स्टाफ के चयन के लिए चिकित्सा विभाग ने तैयारियां शुरू की हैं। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इस दिशा में काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सीएचसी को चालू करने के लिए स्टाफ की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। लॉकडाउन के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सीएचसी में जो काम अधूरा पड़ा है, उसे पूरा करने के लिए एक माह का समय कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम यूनिट-4 को दिया गया है। काम पूरा होने और भर्ती प्रक्रिया कराकर तीनों सीएचसी को जल्द चालू कर दिया जाएगा।
- डॉ. कृष्ण स्वरूप, मुख्य चिकित्साधिकारी, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed