फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youths shot dead in land dispute

जमीन विवाद में दो युवकों को मारी गोली

Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two youths shot dead in land dispute
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के अतिराजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दो युवकों को देर रात गोली मार दी। एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों युवकों को सौ शय्या अस्पताल लाया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम अतिराजपुर निवासी विनय दुबे (50) पुत्र शिवमूर्ति दुबे ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की रात को दूसरे पक्ष के लोग अपने हाथों में तमंचे लेकर उनके दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मेरे कंधे, राहुल तिवारी (25) पुत्र सर्वेश तिवारी की जांच में गोली मार दी। भाई रवींद्र पुत्र शिवमूर्ति पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे तीनों घायल होकर वहीं गिर गए। जानकारी पाकर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए और घायलों को सौ शय्या अस्पताल ले आई। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फ़रार हो गए। सीओ शिव कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद विनय दुबे व राहुल तिवारी को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed