फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two teachers on the radar of STF, demanded educational documents

एसटीएफ के रडार पर दो शिक्षक, मांगे शैक्षणिक दस्तावेज

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two teachers on the radar of STF, demanded educational documents
कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षक एसटीएफ के रडार पर हैं। एसटीएफ ने दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज बीएसए से मांगे हैं। पत्र मिलते ही दोनों शिक्षकों के दस्तावेज तलाश करने में विभाग के लोग जुट गए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ ने जनपद में तैनात सहायक अध्यापक विनोद कुमार यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद और अजय स्वरूप पुत्र रामचंद्र (प्राथमिक विद्यालय हयातनगर, छिबरामऊ) के शैक्षणिक दस्तावेज और सेवा पंजिका मांगी है। एसटीएफ का पत्र मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। एसटीएफ के पत्र में सहायक अध्यापक विनोद कुमार यादव के स्कूल में तैनाती की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके बाद भी अधिकारी, कर्मचारी दस्तावेज खंगालने में जुटे हैं। दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज और सेवा पंजिका को उपलब्ध कराने के लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसटीएफ की एक टीम पिछले दो साल से जनपद के एक हजार से अधिक शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की गुप्त रूप से जांच कर चुकी है। अन्य शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और सेवा पंजिका की भी जांच हो रही है। दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज में कमियों की पुष्टि होने पर एसटीएफ ने बीएसए से इनका विवरण मांगा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि एसटीएफ का पत्र मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी को दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और सेवा पंजिका को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीईओ के पास शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र होते हैं। वही एसटीएफ को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed