{"_id":"686827d0262b5b315a086d21","slug":"two-sentenced-to-10-years-each-for-attempted-murder-kannauj-news-c-12-1-knp1080-1175358-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हत्या के प्रयास में दो को 10-10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हत्या के प्रयास में दो को 10-10 साल की सजा
Sat, 05 Jul 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। हत्या के प्रयास में दोषी दो अभियुक्तों को कोर्ट ने शुक्रवार को 10-10 साल के सश्रम कारावास व 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, एक अभियुक्त पर एक हजार का जुर्माना लगाया गया, जिसे अदा न करने पर छह माह का कारावास भुगतान होगा।
घटना थाना तालग्राम क्षेत्र के मदारीपुर गांव में 10 जून 2009 को घटित हुई। इसकी रिपोर्ट मनोरमा ने थाना तालग्राम में दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि दरवाजे पर बकरी चली जाने से गुस्साए पड़ोसी प्रमोद, शेरसिंह व रामशरन ने लाठी, डंडा व बंदूक से हमला बोल दिया। फायरिंग व मारपीट में कश्मीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा आलोक को भी चोट आई थीं। पुलिस ने मामले की विवेचना कर चार्जशीट न्यायालय में पेश की।
साक्ष्य व गवाहों की सुनवाई के बादएफटीसी द्वितीय न्यायाधीश हरेंद्रनाथ ने प्रमोद व शेरसिंह को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। अभियुक्त जमानत पर थे, जिनका बंध पत्र निरस्त करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
9999999
मां को बेटे-बहू ने पीटा, दुकान में की तोड़फोड़
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के गांव जहांगीरपुर निवासी श्रीदेवी ने बताया है कि शुक्रवार शाम पांच बजे बड़ा बेटा और बहू घरेलू विवाद के चलते गालीगलौज करने लगे। इसके बादलात-घूंसों से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसके कानों में पहने हुए सोने के कुंडल भी बहू ने जबरन नोच लिए। यही नहीं, घर में चल रही परचून की दुकान में घुसकर दोनों ने तोड़फोड़ की और 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। जब उसकी छोटी बहू बीच-बचाव के लिए आई तो उसे भी बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित श्रीदेवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
ञञञञञञञञञञञञञञञञ
घर जा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
ठठिया। खेत से घर जा रहे छात्र को शुक्रवार शाम छह बजे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्राम उदईपुरवा निवासी मोंटी (10) कक्षा तीन का छात्र था। परिजनों ने बताया कि मोंटी दोपहर में खेत पर गया था। शाम को पैदल खेत से घर जा रहा था। जनेरी से दन्नापुरवा मार्ग पर बाइक ने मोंटी काे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। मोंटी के पिता ट्रैक्टर चालक हैं। चार भाई और बहनों में मोंटी सबसे छोटा था। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।