{"_id":"6837580d39f82d01280810ea","slug":"two-people-sitting-on-the-roadside-died-due-to-bike-collision-two-are-in-critical-condition-kannauj-news-c-214-1-knj1007-131170-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइक की टक्कर से सड़क किनारे बैठे दो लोगों की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइक की टक्कर से सड़क किनारे बैठे दो लोगों की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बैठे चार ग्रामीणों को बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि दो गंभीर हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
औरैया-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहरिन गांव के सामने रामनरेश (52), नेकराम (60), राजवीर (35) व अरविंद (40) बैठकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान तिर्वा की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे बैठे चारों लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने नेकराम व रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बाइक चालक का नाम पता नहीं मिला है। हादसे की जांच की जा रही है। उधर, हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।