फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two interstate bike thieves arrested, goods recovered

Kannauj News: दो अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार, माल बरामद

Sat, 20 Jul 2024 04:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Two interstate bike thieves arrested, goods recovered
तिर्वा। पुलिस ने अंतरराज्यीय दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 21 हजार रुपये और निशानदेही पर तीन चोरी की बाइकें बरामद की हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बुलेट पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। बाइक के कागज न होने पर शक हुआ और बाइक पर लिखे चेसिस नंबर व नंबर प्लेट का मिलान किया तो बाइक पर लगी नंबर प्लेट पर स्कूटी का नंबर लिखा मिला। मामला संदिग्ध लगने पर दोनों युवकों को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान युवकों ने अपना नाम बिहार के कटिहार के ग्राम टोला जुराबगंज निवासी अनुज कुमार और ग्राम रौतारा निवासी राहुल यादव बताया। दोनों ने बताया कि दो-तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर मैनपुरी व कानपुर से चोरी की गई तीन बाइकें बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि पांच महीना पहले तिर्वा के पशु बाजार से ई-रिक्शा से वापस जा रहे व्यापारी की जेब से 90 हजार रुपये पार किए थे। युवकों के पास से ब्लेड, खुजली वाला पाउडर और 21 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। युवकों के पास मिली बुलेट कटिहार से चोरी की गई थी। अनुज पर बिहार और उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन और राहुल पर चार मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed