{"_id":"685ee66efbe40874e80f8535","slug":"two-criminals-arrested-in-encounter-one-shot-in-the-leg-kannauj-news-c-214-1-knj1008-133024-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
कन्नौज। संदिग्धों की तलाश में खड़ी पुलिस की गुरुवार की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। भाग रहे साथी को सिपाहियों ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे व एक बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रात पौने तीन बजे गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे व एसओजी प्रभारी कमल भाटी गुरसहायगंज-तिर्वा रोड पर संदिग्धों की तलाश में खड़े थे। तभी नदसिया-गौरियापुर तिराहे पर दो बाइक सवार युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो वह अनौगी जेल रोड की तरफ भागे। पुलिसकर्मियों ने जब पीछा किया तो उनकी बाइक हड़बड़ाहट में गिर गई।
इसके बाद दोनों बदमाश खेतों की तरफ निकले और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश जनपद कानपुर देहात के थाना रूरा के ग्राम नौरंगाबाद निवासी बाबुद्दीन के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका साथी कानपुर नगर के रावतपुर निवासी रुस्तम अली ने तमंचा फेंककर हाथ खड़े कर दिए। उसे भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस नेे रात में घायल बाबुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली में मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बाबुद्दीन ने ही की थी मलिकपुर में लूट
गुरसहायगंज। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि 10 जून को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-फतेहगढ़ रोड पर मलिकपुर के पास जहांगीरपुर निवासी लंकुश वर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने 81 हजार रुपये लूट लिए थे। यह वारदात भी बाबुद्दीन ने साथी शरीफ अली के साथ की थी। बाबुद्दीन ने बताया कि लूट के रुपये उसने बराबर बांट लिए थे। पुलिस ने उसके पास से 15 हजार की नकदी, दो तमंचे, तीन कारतूस व एक बाइक बरामद की है। बाबुद्दीन पर छिबरामऊ कोतवाली में तीन, गुरसहायगंज में एक और उन्नाव जिले की बांगरमऊ कोतवाली में भी एक मुकदमा दर्ज है। संवाद
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल की बेरिकेडिंग कराई
नदसिया। अनौगी जेल रोड पर जहां पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, वहां काफी खून पड़ा है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल की बेरिकेडिंग करा दी और फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। सुबह मुठभेड़ की जानकारी पाकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों को बेरिकेडिंग के पास जाने से मना कर दिया। वहां कारतूस के खोखे भी पुलिस को पड़ मिले हैं। बताया गया कि रात में पुलिस को बदमाशों के आने का इनपुट मिला था, जिस पर पुलिस ने गौरियापुर तिराहे पर घेराबंदी की थी। संवाद