{"_id":"68a0d43b7a1871e40d0ee425","slug":"two-accused-of-robbery-on-expressway-arrested-in-36-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135868-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर लूट के दो आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर लूट के दो आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई लूट की घटना में पुलिस ने 36 घंटे के अंदर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हैं। लूट में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस फरार बदमाशों की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे देवरिया के थाना मड़ुवाडीह के गोठा रसूलाबाद निवासी बृजेश कुमार यादव जब परिवार के साथ जा रहे फरीदाबाद थे, तभी रनवां गांव के पास घटना हुई थी। चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक कार संदेह के घेरे में आई थी।
15 अगस्त को सूचना पर एसओजी प्रभारी कमल भाटी, उप निरीक्षक राजेश रावत, रोहित सिंह, अंकुश कुमार, ऋषिपाल की टीम ने तालग्राम तेराजाकट मार्ग से मायापुर्वा रोड पर कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी हरदोई थाना सांडी उल्लापुर निवासी अनुभव सिंह और हरदोई सदर कोतवाली के बागचुंगी निवासी आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बदमाशों के पास से सात हजार रुपये और सोने का लॉकेट, पायल, आधार कार्ड बरामद हुए हैं। बदमाशों से पूछताछ में सदर कोतवाली ऊंचा थोक निवासी कुलदीप मिश्रा और प्रेम मिश्रा के नाम सामने आए हैं। बदमाशों ने लूट की घटना को कुबूल कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।