{"_id":"d82876b3722193c691b8345e0fa16b28","slug":"truck-stuck-in-the-pits-putting-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में ट्रक फंसे, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में ट्रक फंसे, लगा जाम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख-बिधूना मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों से आवागमन
विज्ञापन
दुश्वार हो गया है। दुर्गा देवी तिराहा के पास सड़क के गड्ढों में दो ट्रक
फंसने से जाम लग गया। रात दो बजे से लगा जाम पूरे दिन बना रहा, पर किसी भी
अधिकारी ने सुध नहीं ली।
छोटे वाहन तो इधर-उधर से निकलते रहे, पर बड़े वाहन अभी भी फंसे हुए हैं। छिबबरामऊ-सौरिख-बिधूना मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से आए दिन वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे हैं। दुर्घटनाओं के चलते जहां कई लोगों को अपने जान तक गंवानी पड़ चुकी है।
वहीं अनगिनत लोग दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। इन समस्याओं के बावजूद भी शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चपुन्ना के पास दुर्गा देवी तिराहा पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रात दो बजे सड़क के गड्ढे में गिट्टी लदा एक ट्रक फंस गया।
कुछ देर बाद मौरंग लदा ट्रक कुछ घूमकर निकल रहा था। वह भी दूसरे गड्ढे में फंस गया, जिससे आवागमन दुश्वार हो गया और जाम लग गया। रात दो बजे से फंसे ट्रक को किसी ने भी हटाने की जहमत नहीं उठाई। पूरा दिन बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
छोटे वाहन तो इधर-उधर घूमकर निकल रहे हैं, पर बड़े वाहन जाम में फंसे हुए हैं। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पहले भी सड़क के गड्ढे में ट्रक फंसने से जाम लग गया था। जो 60 घंटे बाद हटाया जा सका था। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।