{"_id":"67cdefb39c8243ff08027a9f","slug":"truck-full-of-fake-drinking-water-worth-rs-8-lakh-caught-kannauj-news-c-12-1-knp1038-1031484-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आठ लाख का नकली पेयजल से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आठ लाख का नकली पेयजल से भरा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। हरिद्वार से नकली पेय पदार्थ की 1540 पेटी लेकर चले ट्रक को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। 740 पेटी समधन में नावेद की दुकान पर उतरनी थी। 800 पेटी उन्नाव में उतरनी थी। वरुण बेवरेज लिमिटेड के सेल्स मैनेजर हरिमोहन वर्मा ने अभियोग पंजीकृत करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
कोतवाल आलोक कुमार दुबे को सूचना मिली कि समधन में नावेद की दुकान पर नकली पेय पदार्थ का ट्रक उतार रहा है। सूचना पर पहुंचे समधन चौकी इंचार्ज राजेश प्रताप सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। 300 पेटी दुकान पर उतर चुकी थी। शेष माल के साथ पुलिस ट्रक लेकर कोतवाली आ गई। इसमें 200 पेटी की अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये का माल था। वरुण बेवरेज लिमिटेड के सेल्स मैनेजर हरिमोहन वर्मा ने बताया कि यह पेय पदार्थ मानकों पर खरा नहीं उतर सकता। कंपनी ने पत्र जारी कर नकली साबित कर दिया है।
खाद सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार साहू तथा अनिल राठौर की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पेय पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह जताया। जांच के लिए सेंपल लेकर चली गई। ट्रक चालक दिलशाद ने बताया कि सिटकुला हरिद्वार से 1540 पेटी पेय पदार्थ की लेकर चला था। इसमें 800 पेटी उन्नाव में जानी थी। 740 पेटी समधन में उतर रही थी। अधिकारियों ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके नमूने लेकर लैब परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। खाद सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह पीने योग्य था या नहीं। यदि इसमें गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।