{"_id":"5c61c915bdec2256b807fdb6","slug":"truck-collides-with-three-vehicles-on-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने टोल प्लाजा पर तीन वाहनों काे टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने टोल प्लाजा पर तीन वाहनों काे टक्कर मारी
Tue, 12 Feb 2019 12:42 AM IST
प्रशांत कुमार
कन्नौज
कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अनंतराम टोल प्लाजा पर क्षतिग्रस्त टोल बूथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। औरैया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सोमवार को सुबह दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर स्थित अनंतराम टोल प्लाजा पर तीन वाहनों में टक्कर मारते हुए टोल बूथ में घुस गया, जिससे टोल बूथ में बैठा टिकट कलेक्टर मामूली रूप से घायल हो गया। टक्कर से अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की रिपोर्ट टोल प्लाजा के पीआरओ ने अजीतमल कोतवाली में दर्ज कराई है।
सोमवार की सुबह करीब सात बजे औरैया की तरफ से आ रहा मौरंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया और अनंतराम टोल प्लाजा की कतारों में लगे वाहन ट्रक और कारों में टक्कर मार दी। साथ ही अन्य वाहनों में टक्कर मारते हुए ट्रक टोल प्लाजा के बूथ में घुस गया। बूथ में बैठा टिकट कलेक्टर रामू सिंह मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि सुपरवाइजर राहुल कुमार बाल-बाल बच गया। अन्य वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
ट्रक के चालक को टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की रिपोर्ट टोल प्लाजा के पीआरओ बाबू राम शर्मा ने अजीतमल कोतवाली में दी।