फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tragedy in traders from encroachment withdrawn campaign

अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में आक्रोश

Sun, 26 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 26 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tragedy in traders from encroachment withdrawn campaign
तिर्वा के शुक्ला होटल की तोड़ी गई दीवार का नजारा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनो से चलाए जा रहे अभियान को लेकर कस्बे के व्यापारियों में काफी आक्रोश है। कई व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की निर्धारित गाइड लाइन के विपरीत भी अतिक्रमण हटवाने में पुलिस ने मनमानी की है। कई दुकानाें के छज्जे व दीवार जबरन तुड़वा दी। व्यापारियों के आक्रोश को लेकर रविवार की दोपहर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में दो दर्जन व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम व कोतवाल से मिला। अपनी शिकायतें दर्ज कराई। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित गाइड लाइन के मुताबिक ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार यादव, सीओ तिर्वा अंबरीश सिंह भदौरिया, कोतवाल आमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बे के बेला रोड व खैरनगर रोड पर अतिक्र मण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। बेला रोड पर स्थित एक होटल के मालिक रमेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने उनके होटल भवन की दीवार जबरन तुड़वा दी। मौके पर मौजूद कई दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की। एसडीएम ने कहा कि नाले की सीमा ही निर्धारित गाइड लाइन है। व्यापारियों को भयभीत होने की जरुरत नहीं है। आगे जो भी अतिक्रमण के संबंध में अभियान चलेगा पुलिस को इसकी सख्त हिदायत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed