{"_id":"604ba64a8ebc3e59144f1012","slug":"trader-hanged-dead-kannauj-news-himself-kannauj-news-knp617235149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-13 विनीत गुप्ता की फाइल फोटो। संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-13 विनीत गुप्ता की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
मृतक विनीत गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। केरोसिन व्यापार न चलने से परेशान व्यापारी ने गुरुवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई।
इससे घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी विनीत गुप्ता (56) की शहर में केरोसिन की फुटकर दुकान थी। काफी दिनों से उनका व्यापार मंदा चल रहा था। इससे वह परेशान थे।
विनीत घर की तीसरी मंजिल पर रहते थे, बाकी परिजन नीचे रहते हैं। गुरुवार रात विनीत ने कमरे के रोशनदान में रस्सी का फंदा बांध कर आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार सुबह परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर बेटे संस्कार ने ऊपर जाकर देखा। कमरे के अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए। विनीत फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।
बेटे संस्कार की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन विनीत के फंदे से नीचे उतार कर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इस दौरान पड़ोसियों ने बताया कि व्यापार चौपट होने से विनीत परेशान थे। वहीं परिजनों ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने इत्तफाकिया में मामला दर्ज किया है।