{"_id":"68f13b498155edc1270e8f48","slug":"tractor-overturned-after-collision-with-container-two-people-including-driver-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138831-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो घायल
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कोल्ड स्टोरेज से गांव जा रहे गुरुवार को किसान के ट्रैक्टर में नेशनल हाईवे पर कंटेनर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और उस पर बैठे चालक समेत दो लोग नीचे दब गए। घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। भीड़ ने कंटेनर चालक को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ग्राम कुंवरपुर जनूं निवासी चालक विनोद कुमार सुबह 9.30 बजे कोल्ड स्टोरेज से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके साथ सलेमपुर निवासी घनश्याम भी बैठा था। तभी नेशनल हाईवे पर पीछे से आए कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया और उस पर बैठे दोनों किसान नीचे दब गए। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और ट्रैक्टर के नीचे दबे किसानों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही भीड़ ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया। नशे में धुत चालक कुछ भी बता नहीं सका। बाद में पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि इलाज के बाद घायलों की हालत में सुधार है। अभी हादसे की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कंटेनर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।