{"_id":"65ecb01d8c6f911bb90b33b4","slug":"town-incharge-line-present-in-news-after-assaulting-canteen-operator-kannauj-news-c-214-1-knj1003-110405-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कैंटीन संचालक से मारपीट कर सुर्खियों में आए कस्बा इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कैंटीन संचालक से मारपीट कर सुर्खियों में आए कस्बा इंचार्ज लाइन हाजिर
Sun, 10 Mar 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। एक कैंटीन संचालक के साथ मारपीट करने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने पर यह मामला सुर्खियों में आ गया था। विभागीय जांच के बाद एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके पास तिर्वा कस्बे चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी थी। अब उनकी जगह पर सदर कोतवाली में तैनात एसएसआई को तिर्वा कस्बे का इंचार्ज बनाया गया है।
पिछले दिनों तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक कैंटिन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उसमें तिर्वा चौकी प्रभारी प्रशांत गौतम कैंटीन संचालक से मारपीट करते हुए दिखे थे। दरोगा की ओर से कैंटीन संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे। इस मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने जांच करवाई थी। उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर सदर कोतवाली में तैनात एसएसआई शैलेंद्र कुमार को तिर्वा कस्बा चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि जल्द ही शैलेंद्र कुमार चार्ज संभालेंगे।