फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Top in grievance redressal on IGRS portal

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत निपटाने में अव्वल

Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Top in grievance redressal on IGRS portal
कन्नौज। एक बार फिर से आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण करने में पूरे उत्तर प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान मिला है। जिलाधिकारी और एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के दिसंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों का समय से निस्तारण करने पर जनपद का प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है। माह दिसंबर में डीएम और एसपी संदर्भ में 445, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ में आठ, ऑनलाइन संदर्भ की 370, पीजी पोर्टल संदर्भ 24 समेत कुल 1084 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनका समय से निस्तारण करते हुए यह मुकाम हासिल किया गया। इससे पहले 15 बार जनपद को शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने शिकायत प्रकोष्ठ कलक्ट्रेट और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शिकायत प्रकोष्ठ एसपी कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि निर्धारित समय पर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया गया है। जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed