{"_id":"653ff9955f583a059e069614","slug":"tomar-11-team-defeated-aryan-11-by-six-wickets-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4835-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तोमर 11 टीम ने आर्यन 11 को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तोमर 11 टीम ने आर्यन 11 को छह विकेट से हराया
Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज।बोर्डिंग क्रिकेट मैदान पर पुलिस कर्मियों के बीच मैत्री मैच खेला गया। मैच में तोमर 11 टीम ने आर्यन 11 टीम को छह विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर आर्यन 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान आर्यन अहरावत ने 51, दुष्यन्त सिंह ने 24 और शशांक ने 16 रन की पारी खेली। 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तोमर 11 ने 9.2 ऑवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह तोमर ने 45 और नितिन चौधरी ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा विपिन ने 18, दीपक ने 15 रन बनाए। कप्तान महेन्द्र सिंह तोमर को अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, निरीक्षक एलआईयू जगन्नाथ सिंह, राहुल पटेल आदि लोग मौजूद रहे।