फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ticket counter in the waiting room will smash the wall

वेटिंग रूम की दीवार तोड़ बनेगा टिकट काउंटर

Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ticket counter in the waiting room will smash the wall
निरीक्षण करते डीअारएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडे ने वेटिंग रूम में जनरल टिकट विंडो शिफ्ट करने का निर्देश दिया। स्टेशन की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पानी की मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन


शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम से रेलवे परिसर की बाउंड्रीवाल फांदकर कुछ अराजकतत्वों के आने की शिकायत की गई। इस पर उन्होंने बाउंड्रीवाल के ऊपर से घनी वायरिंग कराने के निर्देश दिए। यात्रियों ने बताया कि निकास द्वार के पास में टिकट विंडो होने से यहां काफी लंबी लाइन लग जाती है। जिससे आने-जाने में समस्या होती है। शाम के समय ज्यादा भीड़ होने के चलते महिला यात्री काफी देर फंसी रहती हैं।
विज्ञापन


उन्हाेंने तुरंत पास में ही बने वेटिंग रूम की दीवार तोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि वेटिंग रूम काफी बड़ा और कुर्सियों की संख्या देखते हुए इतना पर्याप्त है, इसकी एक तरफ की दीवार को तोड़कर जनरल टिकट के दोनों काउंटरों को इधर शिफ्ट कर दें। उन्होंने कहा कि आरक्षित टिकट काउंटर वहीं रहेंगे। इस दौरान टिकट विंडो के पास में ही लगी एटीवीएम के पास संचालक को न पाकर वह रेलवे डीसीआई पर नाराज हुए। कहा जल्द से जल्द यहां एक और फैसिलेटर की व्यवस्था कीजिए। एक से काम नहीं चलेगा...देख रहे हो यात्री विंडो पर लाइन लगाए हैं, और आपका फैसिलेटर गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसिललेटर के आने पर उससे पूछा कि कितनी टिकट निकाल देते हो। इस पर उसने कहा रोजाना करीब 250-300। इस पर बोले बढ़ाओ जिससे विंडो पर लोड कम हो और यात्रियों को सुविधा हो सके।  इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र मिश्रा, टीईटी अनूप पटेल, आरपीएफ निरीक्षक एमके सिंह, आरपीएफ उपनिरीक्षक संजय कुमार रायआदि रहे।

डीआरएम का आधा समय शौचालयों के निरीक्षण में गुजरा
कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन अभियान का इफेक्ट ही था कि स्टेशन निरीक्षण को आए मंडल रेलवे प्रबंधक निखिल पांडे का आधा समय शौचालयों के अंदर ही गुजरा। टोंटियों के गड़बड़ होने और साफ-सफाई व्यवस्था पर उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेशचंद्र को सस्पेंड कर दिया। वहीं कई कामों में हीलाहवाली देखकर स्वास्थ्य निरीक्षक को फटकार लगाई।

उन्होंने प्लेटफार्म नं.-1 और दो पर बने सभी शौचालय में लगे फ्लैश और नल की सभी टोंटियों को खोल-खोल कर चेक किया। कई शौचालयों में नलों की टोंटियों को बदलवाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म नं.-1 पर बने शौचालय के फ्लैश के न होने पर उन्होंने स्वास्थ्य निरीक्षक मुदित वर्मा को फटकार लगाई। कहा कि यहां की व्यवस्था देखने के बाद लग रहा है कि तुझे अभी सस्पेंड कर दूं। इसके साथ ही उन्होेंने वेटिंग हाल की व्यवस्था देखने के बाद पुरुष और महिला प्रतीक्षालयों की व्यवस्थाओं को देखा। पुरुष प्रतीक्षालय के बाथरूम में लगे शावर को देखकर नाराजगी जताई। जल्द सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed