फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three people injured in bike collision

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Fri, 09 Jun 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 09 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in bike collision
छिबरामऊ। जीटी रोड पर एनडी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में तीनों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम राजन नगला निवासी प्रांशू (17), चचेरे भाई पवन (18) के साथ बाइक से छिबरामऊ से सीमेंट की बोरी लेने के लिए आया था। उसके घर में निर्माण का कार्य चल रहा है। जैसे ही दोनों जीटी रोड पर एनडी कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचे, तभी उधर से छिबरामऊ जा रहे ग्राम घिलोई निवासी गगन (21) बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे, दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों को एबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed