{"_id":"6937217c402a71898b0c6bb7","slug":"three-months-ration-for-115-lakh-card-holders-suspended-kannauj-news-c-214-1-knj1008-141322-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 1.15 लाख कार्डधारकों का तीन माह का राशन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 1.15 लाख कार्डधारकों का तीन माह का राशन निलंबित
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में ई-केवाईसी न करवाने पर राशन कार्डों के 1,15,549 सदस्यों का तीन महीने का राशन रोक दिया गया है। अंत्योदय राशन कार्ड और पात्र गृहस्थी के लाभार्थिों ने ई-केवाईसी कराने में रुचि नहीं ली थी। कार्रवाई से अब कार्ड धारक विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
जनपद में 645 सरकारी राशन की दुकानें हैं जिनमें करीब 3,23,890 राशन कार्ड संचालित हैं। इन राशन कार्डों में लगभग 12, 33,313 सदस्य हैं जिसमें से 11,01,764 सदस्यों ने ई-केवाइसी करा ली है। शेष 1,15,549 सदस्यों ने अभी तक ई-केवाइसी नहीं कराई है। इनमें से कुछ लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर प्रवास कर रहे हैं। पांच वर्ष से अधिक के बच्चों का आधार अपडेट कराने के बाद ही ई-केवाईसी करा पाएंगे। न कराने पर उनका नाम भी सूची से कट सकता है।
कुछ कार्ड धारकों ने बताया कि आधार में फिंगर अपडेट कराने में समस्या आ रही है। इसकी वजह से ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं। उनका अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह का राशन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
सभी राशन कार्ड के सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। न कराने वाले सदस्यों का राशन रोक दिया गया है। ई-केवाईसी कराने के बाद ही राशन वितरित किया जाएगा। -राजीव कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी