फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three members of a gang of poisoners arrested in an encounter.

Kannauj News: मुठभेड़ में जहरखुरानी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three members of a gang of poisoners arrested in an encounter.
उमर्दा (कन्नौज)। इंदरगढ़ मार्ग पर निचली गंग नहर की पटरी के पास शनिवार सुबह पुलिस की जहरखुरानी गिरोह के तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दो अन्य साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बदमाशों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर, 17,500 रुपये, नशीली गोलियां, दो तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उमर्दा से बाइक सवार तीन बदमाश इंदरगढ़ की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों साथियों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम तालग्राम क्षेत्र के ग्राम पलरी निवासी राजू बेरिया उर्फ रघुवीर, कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी विपिन उर्फ गोलू और रिंकू बताया। घायल बदमाश राजू को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजू बेरिया पर 31 मुकदमे
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, गाजियाबाद, प्रयागराज समेत अन्य जनपदों में वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों में राजू बेरिया मुख्य आरोपी है। उस पर 31 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद सीओ कुलवीर सिंह, कोतवाल संजय कुमार शुक्ला समेत फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, दो अन्य आरोपियों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।


पानी-कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर पिला देते थे
आरोपी राजू बेरिया ने पुलिस को बताया कि 23 जून 2026 को बेला तिराहे से एक युवक को अपनी बातों में फंसाकर बाइक पर बैठाया था। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर उसे पिला दी। उसके बेहोश होने पर उसे निकारीपुर मोड़ के पास उतार दिया और उसके पर्स से 5,500 रुपये नकद, मोबाइल, सोने की चेन व अंगूठी निकालकर फरार हो गए थे।

एटीएम में लगा देते थे पत्तियां
आरोपी राजू बेरिया ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एटीएम में लोगों को निशाना बनाता था। वह लोग एटीएम में ऐसी पत्तियां लगा देते थे, जिससे ग्राहक के रुपये निकलने के बाद मशीन में ही फंस जाते थे। ग्राहक के परेशान होकर चले जाने के बाद आरोपी मशीन में फंसे रुपये निकालकर आपस में बांट लेते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

मां-बाप की मौत के बाद जरायम की दुनिया में उतरा राजू
तालग्राम। ग्राम पलरी निवासी राजू बेरिया उर्फ रघुवीर उर्फ बाबा का जीवन मां-बाप की मौत के बाद बदल गया। चोरी, जहरखुरानी जैसी गतिविधियों में शामिल होने लगा था। बताया जाता है कि इसके बाद उसने भाई रामवीर, छत्रपाल और हरकेश से भी कोई वास्ता नहीं रखा। अकेलेपन के बीच वह धीरे-धीरे जरायम की दुनिया में सक्रिय हो गया और गांव छोड़ कर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि 25 सालों से राजू गांव नहीं आया और न ही परिवार से कोई वास्ता रहा। पुलिस के मुताबिक राजू के खिलाफ अलग-अलग जिलों में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े 31 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed