फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three jail staff suspended in connection with prisoner escape

Kannauj News: बंदी भागने के मामले में तीन जेल कर्मी निलंबित

Tue, 03 Feb 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three jail staff suspended in connection with prisoner escape
जलालाबाद। जिला जेल से हाल ही में कैदियों के फरार होने की गंभीर घटना के मद्देनजर जेल प्रशासन ने तीन जेल कर्मचारियों को और निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब तक जेलर समेत आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि जेल अधीक्षक को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


पांच जनवरी को घटना के दिन हेड वार्डर जयपाल की ड्यूटी कैदियों की बैरक के बाहर सर्किल में लगी थी। वहीं जेल वार्डर अतुल मिश्रा के पास गिरधा प्रभारी का चार्ज था। बंदी अंकित जो गिरधा में रोजाना काम करने जाता था उसके संबंध में अतुल मिश्रा की उपस्थिति आवश्यक थी। इसके अतिरिक्त सीओ गेट पर जेल वार्डर कपिल कुमार की ड्यूटी थी। जेलर अवनीश सिंह ने बताया कि घटना के बाद प्रारंभिक जांच में तीनों कर्मचारियों की ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पाई गई। इसी लापरवाही के चलते तीनों को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। जेलर ने बताया कि यह निलंबन मुख्यालय के आदेशानुसार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed