{"_id":"608aecbd8ebc3e80d06c4282","slug":"three-dead-including-outgoing-head-of-corona-275-infected-kannauj-news-knp625999273","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की मौत
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को निवर्तमान प्रधान सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 275 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही पुलिस, एनएचआई कर्मी भी कोरोना की चपेट में हैं।
जिले में अब तक 6982 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4748 ने कोरोना को मात दी है। 2158 कोरोना संक्रमित को उपचार दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण से आवास विकास छिबरामऊ निवासी सियाराम पांडेय (55) की लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह कई दिनों से भर्ती थे। मेडिकल कॉलेज तिर्वा में सुभाष नगर छिबरामऊ निवासी जितेंद्र कुमार (67) को कोरोना संक्रमण होने के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सरायगायम छिबरामऊ निवासी निवर्तमान ग्राम प्रधान शिव कुमार शाक्य (40) को कोरोना होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पैरामेडिकल की बात करें तो जांच रिपोर्ट में 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह तीन एनएचआई कर्मी, ब्लाक गुगरापुर का एक कर्मी व तिर्वा कोतवाली का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गया है।
मेडिकल कॉलेज में चार, सीएचसी तिर्वा में दो, 100 बेड छिबरामऊ में चार, जिला अस्पताल में तीन, सीएचसी जलालाबाद में एक, सीएचसी छिबरामऊ में दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि दूसरे दौर का कोरोना सब पर हावी है। पूरी सावधानी से ही इससे बचा जा सकता है।