फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three criminals of inter-state Kadia Sansi gang arrested, Rs 1.25 lakh recovered

Kannauj News: अंतरराज्यीय कडिया सांसी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, 1.25 लाख बरामद

Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three criminals of inter-state Kadia Sansi gang arrested, Rs 1.25 lakh recovered
कन्नौज। बैंक से रुपये निकालने वालों से टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय कडिया सांसी गैंग के तीन बदमाशों को गुरुवार को गुरसहायगंज पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 1.25 लाख रुपये, चार मोबाइल, तमंचा-कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं। तीनों शातिरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को गुरसहायगंज कस्बे निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजकिशोर दुबे ने एसबीआई बैंक से 1.50 लाख रुपये निकाले थे। बाइक के हैंडल में रुपये से भरा बैग टांग कर दुकान पर खड़े थे। तभी एक युवक बैग लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। उसमें बैग लेकर भागने वाले की फोटो निकालकर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

एसओजी और सर्विलांस टीम भी लगी हुई थी। पुलिस टीम ने गुरसहायगंज के डुंडवा बुजुर्ग अंडरपास के निकट से पुलिस टीम ने बैग लेकर भागने वाले युवक की पहचान की। तीनों युवक दो बाइकों से जा रहे थे। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के थाना बोडा के कडिया सांसी निवासी ऋषि, गौतम और अमन बताया। पुलिस ने इनके पास से 1.25 लाख रुपये, चार मोबाइल, एक तमंचा-कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के अधिकतर युवक करते हैं टप्पेबाजी
पूछताछ में शातिरों ने बताया कि गांव के अधिकतर युवक टप्पेबाजी का काम करते हैं। सभी अलग-अलग टीम बनाकर राज्यों के जिलों में जाते हैं और टप्पेबाजी करने के बाद दूसरे जिले में निकल जाते हैं। इससे पुलिस उन लोगों को पकड़ नहीं पाती है।

बैंक से लेकर रास्ते तक करते थे रैकी
शातिरों की टीम ने तीन से चार लोग रहते हैं, जिसमें एक बैंक के कैश काउंटर के निकट खड़ा रहता है। रुपये लेकर निकलने वाले युवक की जानकारी बाहर मौजूद साथी को देते हैं। इसके बाद युवक का पीछा कर उसे बातों में उलझाकर या फिर बाइक में टक्कर मारकर झगड़ा करते और रुपये का बैग लेकर फरार हो जाते हैं।


एमपी, महाराष्ट्र और यूपी में दे चुके वारदात को अंजाम
एसपी ने बताया कि गैंग का सरगना ऋषि है, जिसने मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में वारदातों को अंजाम दिया है। ऋषि पर तीनों प्रदेशों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। गौतम पर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में सात व अमन पर उत्तर प्रदेश में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed