फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thieves entered the house by jumping over the wall and stole jewellery worth Rs 10 lakh.

Kannauj News: दीवार फांद कर घर में घुसे चोर, 10 लाख के जेवर चोरी

Tue, 14 Apr 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by jumping over the wall and stole jewellery worth Rs 10 lakh.
तालग्राम। क्षेत्र के सलेमपुर टिकुरियनपुरवा गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। दीवार फांद कर घर में घुसकर चोरों ने नकदी और 10 लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर टिकुरियनपुरवा गांव निवासी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि शनिवार रात पिता राम सेवक और मां कमला देवी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, वह और पत्नी संगीता देवी कमरे में सो रहे थे। घर के पीछे स्थित विद्यालय की ओर से चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से का कुंडा काट दिया। बक्से में रखा सोने का हार, कान के झाले, टीका, तीन अंगूठियां, बेसर, एक सोने की चेन, चांदी की पायल, हाथों में पहनने वाले चांदी के फूल और नौ हजार रुपये चोरी कर भाग गए। चोरों ने करीब 10 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। उन्हें कमरे में बंद कर दिया, सुबह तक किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान किसी चोर को चोट लगी थी घर के बाहर तक खून की बूंदें पड़ी हुई थीं। बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर खून के नमूने एकत्र करना मुनासिब नहीं समझा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed