{"_id":"613e45218ebc3ebead053017","slug":"thieves-entered-the-house-and-crossed-the-jewelery-including-cash-kannauj-news-knp651793988","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर में घुसकर नगदी समेत जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर में घुसकर नगदी समेत जेवरात किए पार
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात के साथ गैस सिलिंडर पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली के अहेर गांव निवासी रुखसाना पत्नी नसीम ने तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सो गई थी।
रात में पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे चोरों ने झोले में रखे 11 हजार रुपये, बक्से में रखी तोड़िया, गैस सिलिंडर व मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह नीचे कमरे में आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। झोले से रुपये गायब मिले।
पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले उसका बकरा घर के बाहर बंधा था। कार सवार उसका बकरा चोरी कर ले गए थे। कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।