{"_id":"68a8ba747f14e4e96403aae4","slug":"thief-and-drone-rumours-a-conspiracy-to-defame-the-government-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136165-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चोर और ड्रोन अफवाह, सरकार को बदनाम करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चोर और ड्रोन अफवाह, सरकार को बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
छिबरामऊ। पिछले कई दिनों से नगर समेत आसपास के इलाकों में चोरों की चहलकदमी व आसमान में ड्रोन दिखाई देने की सूचना को लेकर विधायक अर्चना पांडेय ने शुक्रवार को नहर कोठी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि चोर और ड्रोन अफवाह है। यह कुत्सित मानसिकता से ग्रसित लोगों की सरकार को बदनाम करने की साजिश हैं।
विधायक ने कहा कि जनता पुलिस पर भरोसा रखे, पीड़ित व्यक्ति की हर स्तर पर मदद की जाएगी। चोर या ड्रोन दिखने का ठोस प्रमाण होने पर आसपास के लोगों के अलावा पुलिस को सूचना दें। बिना प्रमाण के इधर-उधर सूचना देने से लोगों में दहशत फैलती है। यह सामाजिक रूप से गलत है। उन्होंने कौआ नाक ले गया, पुरानी कहावत के माध्यम से जनता को संदेश देते हुए कहा कि बिना अपनी नाक देखे कौआ के पीछे न दौड़ें। भ्रामक अफवाहें फैलाएं और न ही फैलने दें।
वहीं, सीओ यातायात प्रियंका बाजपेयी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रात में संदिग्ध हालत में दिखाई देता है तो उसके बारे में पहले पूरी जानकारी कर लें। बिना वजह पिटाई कर देना कानूनन अपराध है। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राहुल रतन पांडेय, चेयरमैन मनोज दुबे, जीतू शाक्य, सभासद पंकज दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, शिवकुमार, आदित्य वर्मा मौजूद रहे।