फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   They boycotted the vaccination and protested by wearing black armbands.

Kannauj News: टीकाकरण का बहिष्कार, काली पट्टी बांध विरोध जताया

Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
They boycotted the vaccination and protested by wearing black armbands.
छिबरामऊ। एक माह से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भी टीकाकरण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। छिबरामऊ अस्पताल परिसर में उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष बीना चौहान के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान में शामिल होने के बजाय अस्पताल परिसर में धरने पर बैठी रहीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगी।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष बीना चौहान ने बताया कि सरकार की इस अनदेखी का जवाब समय आने पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और अन्य मांगों के पूरा होने तक सभी आशा कार्यकर्ता लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस प्रदर्शन के दौरान पूनम दीक्षित, मोनिका, मंजू, मुन्नी, नीरज देवी, नीलम देवी, सरिता, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हसेरन में भी विरोध प्रदर्शन
हसेरन कस्बे की सीएचसी पर भी आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और नारेबाजी की। आशाओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उन्हें किए गए काम के हिसाब से वेतन मिलना चाहिए, ताकि वे अपने परिवारों का अच्छे से भरण-पोषण कर सकें। इस अवसर पर सुमन शंखवार, राधा श्रीवास्तव, नीलम देवी, पुष्पा, अर्चना आदि उपस्थित थीं। आशा कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन पर तत्काल कार्रवाई करवाने के उद्देश्य से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed