फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There will be camera on the polling booth, monitoring will be done

Kannauj News: पोलिंग बूथ पर होगा कैमरा, होगी निगरानी

Wed, 03 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 03 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
There will be camera on the polling booth, monitoring will be done
कन्नौज। इस बार नगर पालिका के चुनाव वोटर पुलिस की तीसरी आंख की निगरानी में होंगे। पुलिस ने शहर के सभी पोलिंग बूथ पर कैमरा लगवाना शुरू कर दिया है। इसे कोतवाली में बने कंट्रोल रूम से देखा जाएगा। कोई गड़बड़ी दिखेगी तो पुलिस टीम समय रहते उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर के सभी पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी लगवाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने पोलिंग बूथ के बाहर अलग-अलग एंगल से कैमरा लगाना शुरू कर दिया है। कोतवाली के पास ही स्थित मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज के बाहर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। कोतवाल ने बताया कि बारी-बारी से सभी पोलिंग बूथ पर कैमरा लगवाया जा रहा है। इन कैमरों को कोतवाली में बने कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया गया है। वहां लगी अलग-अलग बड़ी स्क्रीन पर इन कैमरों की मदद से सभी पोलिंग बूथ पर निगाह रखी जाएगी। चुनाव वाले दिन इन बूथों पर कोई संदिग्ध दिखने या किसी गड़बड़ी की आशंका पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी ने कोई खुराफात की, किसी वोटर को परेशान किया तो कैमरा की मदद से उसकी पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed