फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There was a stir due to the dead body being found in the Ishan river.

Kannauj: ईशन नदी में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बोली- 10 दिन पुरानी है बॉडी

Fri, 28 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 28 Apr 2023 11:44 PM IST
सार

ग्राम उदारा-चटोरापुर के सामने शुक्रवार को ईशन नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। युवक के शरीर पर कपड़े थे पर चेहरे से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन
There was a stir due to the dead body being found in the Ishan river.
नदी में शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम चटोरापुर के सामने ईशन नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उदारा-चटोरापुर के सामने शुक्रवार को ईशन नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। युवक के शरीर पर कपड़े थे पर चेहरे से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। युवक की मौत 10 दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ दीपक दुबे, सौरिख के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, तालग्राम थानाध्यक्ष देवेश पाल मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed