फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   There was a dispute between the outpost in-charge and the head, BJP surrounded the SP.

Kannauj News: चौकी इंचार्ज और प्रधान में ठनी, भाजपा ने किया एसपी का घेराव

Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the outpost in-charge and the head, BJP surrounded the SP.
कन्नौज। भाजपा नेता व ग्राम प्रधान को चौकी इंचार्ज ने गालीगलौज व अभद्रता करते हुए फर्जी संगीन मुकदमे लगाकर गुरुवार को जेल भेजने की धमकी दे डाली। इससे भाजपाइयों में रोष उत्पन्न हो गया और ग्राम प्रधान के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पर भाजपा नेताओं ने घेराव कर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। तब एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के गोसाईंदासपुर गांव निवासी चंद्रप्रकाश पाल ने बताया कि वह वर्तमान समय ग्राम प्रधान हैं। भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता व प्रधान होने के कारण ग्रामीणों के बीच होने वाले छोटे विवादों को दोनों पक्षों में सुलह करवाकर निपटा देते हैं। आरोप है कि एक मामला पुलिस चौकी कुसुमखोर पहुंचा तो ग्राम प्रधान ने चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार से मोबाइल पर बात की। इस पर चौकी इंचार्ज भड़क गए और अभद्रता करते मोबाइल की कॉट दी। कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंच गए और गालीगलौज करते हुए धमकी देने लगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने पार्टी को भला बुरा कहते हुए धमकी दी। कहा कि आप पर इतने संगीन मुकदमे लगाऊंगा कि पूरा जीवन जेल में ही काटेगा। ये मामला जब स्थानीय भाजपा नेताओं को पता चला तो उनमें रोष पनप गया। भाजपा जिला महामंत्री हरिबक्स सिंह, दिलीप पांडेय, अखिलेश पांडेय समेत 40 समर्थक ग्राम प्रधान के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ऑफिस में स्वाट टीम तैनात कर दी गई। कुल भाजपा नेताओं ने ग्राम प्रधान के साथ जाकर एसपी विनोद कुमार से बात की। इस दौरान करीब आधा घंटा तक एसपी ऑफिस में अफरातफरी बनी रही। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय को दी गई है। जांच में चौकी प्रभारी दोषी मिलेंगे तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान जी चलाना चाह रहे पुलिस चौकी!
कुसुमखोर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रधान चंद्रप्रकाश हर मामले में हस्तक्षेप करते हैं और धमकी देते हैं कि मेरे बिना चौकी नहीं चला पाओगे। महमूदपुर गंग व भखरा गांव में इनके कारण विवाद हुए। आए दिन विवेचना में नाम घटाने या बढ़ाने का दबाव बनाते हैं। अभी तीन माह पहले उनकी पुलिस चौकी पर तैनाती हुई है। इस कारण क्षेत्र की राजनैतिक स्थिति की जानकारी भी नहीं है। एसपी को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed