फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Then I will send a complaint to prison

ऐसी शिकायत फिर आई तो भेज दूंगा जेल

Tue, 03 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 03 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Then I will send a complaint to prison
सदर तहसील में शिकायतें सुनते डीएम, एसपी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर तहसील सभागार में तहसील दिवस पर अधिकारियों के गलत लहजे की शिकायत आने पर डीएम अनुज कुमार झा ने सख्त हिदायत दी कि आगे से ऐसी शिकायत आई तो सीधे जेल भेज दूंगा।  तहसील दिवस के मौके पर कुल 212 शिकायतें आई। इसमें सिर्फ 14 का ही मौके पर ही निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी अनुुज कुमार झा की अध्यक्षता में माह के पहले मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव कपूरापुर कटरी के वृद्ध सुरेशचंद्र मूक-बधिर अपनी पेंशन की समस्या को लेकर डीएम से शिकायत की। बताया कि बैंक वाले उन्हें पेंशन के लिए दौड़ा रहे हैं। शिकायत पर डीएम बिफर पड़े। उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि वे उनके साथ अभी जाएं व उनकी पेंशन का पैसा निकलवाएं। इसके साथ कई अन्य पेंशन संबंधी समस्याएं आईं। वहीं  निर्मला, प्रमोद कुमार, पिंटू, अतर सिंह समेत 12 से अधिक लोगों ने डीएम से आवास की मांग की।
विज्ञापन


तहसील दिवस के मौके  पर राजस्व विभाग की 58, पुलिस विभाग की 38, विद्युत विभाग की 12,  विकास विभाग की 28, जिला आपूर्ति विभाग की 14, पंचायत राज विभाग की 3, जल निगम की 22 व चिकित्सा विभाग की 2 व नगर निगम की 8, शिक्षा विभाग की 5 , समाज कल्याण विभाग की 17, लोक निर्माण विभाग, चकबंदी, विकलांग विभाग, पिछड़ा वर्ग व प्रोबेशन विभाग की 1-1 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed