फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Then came the warning point across the river

फिर चेतावनी बिंदु के पार पहुंची गंगा

Thu, 18 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 18 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Then came the warning point across the river
गंगा खतरे के निशान पर - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ रहा है। गत दो दिन से जिले में व आसपास के जनपदों में हुई भारी बारिश का असर गंगा नदी के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को गंगा जलस्तर बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु के पार 125.180 मीटर पर जा पहुंचा है। केंद्रीय जल आयोग प्रभारी शिवनाथ सिंह यादव ने बताया कि आसपास हुई बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई पड़ रहा है। मंगलवार रात के बाद से गंगा जलस्तर चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर के पार 125.180 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अभी भी जलस्तर खतरे के निशान 125.970 मीटर से दूर है। एक बार फिर बढ़ते जलस्तर ने कटरी क्षेत्र के किनारे बसे गांव कटरी गंगपुर, कटरी कासिमपुर, कटरी फिरोजपुर, महावलीपुर, कटरी अमीनाबाद, कटरी डूंगरपुर, जलालपुर अमरा, तेरारागी, चौधरियापुर कछोहा, दरियापुर, गुगरापुर बांगर, वलिदादपुर, कपूरपुर, सढ़ियापुर, मिश्रीपुर, कन्नौज कछोहा, दरियापुर चदई, सलेमपुर रमई  के ग्रामीणों के चिंता का सबब बन गए हैं। अभी हाल में कुछ दिन पहले ही इन गांवों के ग्रामीणों ने बाढ़ का दंश झेला था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed