फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Theft in the homes of two families who went to the wedding

Kannauj News: शादी में गए दो परिवारों के घरों में चोरी

Fri, 09 Dec 2022 06:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Theft in the homes of two families who went to the wedding
गुरसहायगंज। शादी समारोह में शामिल होने गए दो परिवारों के घरों के चोरों ने ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में घुसकर जेवर और नकदी पार कर दी। वापस आने पर चोरी की जानकारी होने पर महिलाओं के होश उड़ गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रामकरन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में पत्नी अनीता देवी बच्चों के साथ रहती हैं। आठ दिसंबर को अनीता देवी कस्बे सौरिख में शादी में शामिल होने के लिए बच्चों के साथ गईं थी। उनके साथ ही पड़ोस में रहने वाले हेतराम की पत्नी श्यामा देवी भी घर में ताला लगाकर गईं थी।
विज्ञापन

चोरों ने अनीता के घर का ताला तोड़ कर बेटी माधुरी के करीब चार लाख रुपये की कीमत के जेवर और 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने श्यामा देवी के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने यहां से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर और 35 हजार की नकदी पार कर दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed