{"_id":"587e4e674f1c1bfb18efe12e","slug":"the-young-man-with-the-gun-got-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक के साथ मिला जम्मू का युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक के साथ मिला जम्मू का युवक
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
बंदूक के साथ युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आचार संहिता के अनुपालन में जीटी रोड पर निगम मंडी के पास वाहन चेकिंग करते समय उड़नदस्ता टीम ने लग्जरी गाड़ी में बंदूक के साथ जम्मू कश्मीर के युवक को पकड़ा है। युवक सपा के एक मंत्री को लखनऊ छोड़कर मेरठ जा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम एसडीएम उदयवीर सिंह, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, उड़नदस्ता टीम के प्रभारी नागेंद्र चौधरी निगम मंडी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। कानपुर की ओर से एक फॉरच्यूनर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 12 बोर की डबल बैरल बंदूक मिली। गाड़ी में बैठे दो युवकों में से एक ने अपना नाम सरफराज पुत्र गुलाम हैदर निवासी ग्राम माढ़ा थाना बरामगला तहसील सुरनकोट जिला पुंछ जम्मू कश्मीर बताया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मेरठ के मवाना निवासी चालक सोनवीर था। सरफराज के पास बंदूक का लाइसेंस था लेकिन उसके पास अनुमति नहीं थी। सरफराज ने बताया कि वह मेरठ दक्षिण से सपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की अल्फाइन कंपनी में नौकरी करता है। मंत्री को लखनऊ छोड़कर वापस मेरठ जा रहा था, तभी वाहन चेकिंग के दौरान उसे टीम ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में उपजिलाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति असलहा लेकर चलने पर पाबंदी है। मामले की पड़ताल की जा रही है। लाइसेंस के सत्यापन के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।