फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man who came to bid farewell jumped in the pond

विदा कराने आए युवक ने तालाब में लगाई छलांग

Tue, 28 Sep 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to bid farewell jumped in the pond
बच्चों के साथ रोती बिलखतीं हसीना। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। असालताबाद के डेरा जोगी में पत्नी की विदा कराने आए युवक ने ससुराल के पास तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

एटा जिले के नांगली नगला निवासी शौकीन (30) की शादी पांच साल पहले असालताबाद ग्रामसभा के मजरा डेरा जोगी निवासी हसीना से हुई थी। कुछ दिन पहले वह पत्नी की विदा कराने के लिए आया था। हसीना ने साथ जाने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी वह साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। सोमवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज शौकीन शराब पीकर पहुंचा। ससुराल के सामने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब की गहराई ज्यादा और दलदल होने से कोई भी घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस बीच लगभग आधा घंटे का समय बीत गया। बाद में गांव के कुछ युवकों ने तालाब से शौकीन को बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने घटना की सूचना शौकीन के परिजनों को दी। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।
मजदूरी कर गुजर बसर करता था शौकीन
हसीना ने बताया कि पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पिता हाथरस में रहते हैं। एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हसीना का कहना है कि पति को शराब पीने की आदत थी। पूरी कमाई शराब पीने में ही खर्च कर देते थे। इससे बच्चों का भरण पोषण मुश्किल था। इसी से उसने शौकीन के साथ जाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

झोले में निकली शराब की कट्टी
पत्नी से विवाद के बाद शौकीन नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी तादाद में शराब पीने के बाद घर लौटा। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। गांव के लोगों ने उसके बैग को खंगाला तो उसमें चावल, सब्जी व लगभग दो लीटर कच्ची शराब की कट्टी रखी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed