फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man found dead in the borewell of the doorbell closed in Kannauj

कन्नौज में दरवाजा बंद ट्यूवबेल के बोरवेल में मरा मिला युवक

Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The young man found dead in the borewell of the doorbell closed in Kannauj
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदरपुर (कन्नौज)। फर्रुखाबाद जिले के युवक का शव छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नौली गांव के झाऊहार में नलकूप के कुएं में पड़ा मिला। नलकूप की कोठरी का ताला तोड़ने व नकब के निशान मिलने से पुलिस चोरी के इरादे से कोठरी में घुसने का अनुमान लगा रही है। युवक की मां ने पारिवारिक रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। कुएं में जहरीली गैस होने के कारण शाम तक शव निकाला नहीं जा सका था।
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर तुर्रा गांव निवासी अमन चतुर्वेदी 22) पुत्र संतोष चतुर्वेदी शनिवार रात से लापता था। मां बबली ने पूछताछ की तो दोस्त अनमोल ने बताया कि वह उदयपुर गांव के किसान राणा प्रताप का नौली के झाऊहार स्थित नलकूप जाने की बात कह रहा था। अनमोल और छननू (अमन के पारिवारिक चाचा) बाइक से नलकूप पर पहुंचे, वहां कोठरी के बाहर अमन के कपड़े व मोबाइल पड़ा मिला। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को बुलाकर नलकूप की कोठरी खुलवाई। अंदर बीस फीट गहरे कुएं में अमन का शव पड़ा था। सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार सिंह, सीओ शिव कुमार थापा, कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। शव निकालने के लिए पड़ोसी गांव के युवक ने कुएं में उतरने का साहस किया लेकिन गैस होने के कारण बाहर निकल आया। पुलिस ने फायर बिग्रेड बुलाई लेकिन शाम तक शव नहीं निकाला जा सका था। पुलिस ने छन्नू को हिरासत में ले लिया है। कुएं की दीवारों पर रगड़ के कुछ निशान पुलिस को दिखे हैं। इससे अनुमान है कि अमन ने निकलने का काफी प्रयास किया होगा। फोरेंसिक टीम के अनुसार कुएं में मेथेन गैस की अधिकता मिली है।
विज्ञापन

मां ने लगाया हत्या का आरोप
मां बबली ने पुलिस को बताया कि अमन शनिवार रात खाना खाकर लेट गया था। रात करीब नौ बजे अनमोल शुक्ला घूमने की बात कहकर उसे साथ ले गया। काफी देर तक अमन के न लौटने पर मां ने अनमोल से जानकारी ली। उसने आधे घंटे बाद घर पर छोड़ देने की बात कही। बबली ने बताया कि अमन को कई बार फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह छन्नू ने झाऊहार में उसके कपड़े व मोबाइल पड़े होने की जानकारी दी थी। बबली ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उसने कहा कि छन्नू को कैसे पता चला कि अमन वहां है। आरोप लगाया कि पंद्रह दिन पहले अनमोल ने उसे काफी शराब पिलाई थी। अब वह लापता भी है। पति को भी पारिवारिक रंजिश में हत्या के झूठे मामले में फंसवा दिया गया था। तीन बहनों में अमन इकलौता भाई था। रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई की मौत से बहनों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से कोतवाल की हालत बिगड़ी
युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा की उमस के कारण हालत बिगड़ गई। बैचैनी व उल्टी होने के कारण उन्हें सौ शैय्या अस्पताल भिजवा दिया। कई पुलिस कर्मी भी गर्मी के कारण घटनास्थल पर खुद को असहज महसूस कर रहे थे।
हत्या में पिता काट रहे आजीवन कारावास
गदनपुर तुर्रा के लोगों ने बताया कि 1999 में वेदप्रकाश चतुर्वेदी में पुलिस ने अमन के पिता संतोष चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया था। साल 2010 में फर्रुखाबाद जनपद एवं सत्र न्यायालय से उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तब से वह जेल में हैं। इसके अलावा पारिवारिक चाचा छन्नू भी हत्या मामले में पांच साल जेल में रह चुके हैं और इस समय जमानत पर हैं।

चोरी के इरादे से कोठरी में घुसा था अमन : एसपी
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नलकूप की दीवार में नकब लगाने और दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके बाद अमन छत से कोठरी में घुसा होगा। छत पर सायफन भी पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया अमन चोरी के इरादे से कोठरी में कपडे़ उतारकर घुसा होगा। सायफन निकालते समय ही वह कुंए में गिर गया होगा। जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed