फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man died in the bathroom due to a heart attack

Kannauj News: हार्ट अटैक से बाथरूम में हुई थी युवक की मौत

Mon, 10 Mar 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The young man died in the bathroom due to a heart attack
इंदरगढ़। दो दिन पहले किराए के कमरे में रहने वाले ट्रैक्टर एजेंसी के सेल्समैन की बाथरूम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


तिर्वा कस्बे के शास्त्री नगर निवासी जितेंद्र कुमार (35) इंदरगढ़ स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन थे। जितेंद्र इंदरगढ़ में ही किराए के कमरे में रह रहे थे। शुक्रवार को जितेंद्र नहाने के लिए बाथरूम में गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो साथ में काम करने वालों ने बाथरूम के पास आवाज दी पर आहट न होने पर गेट को तोड़ा। तब जितेंद्र का शव पड़ा था। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें जितेंद्र की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed