{"_id":"610ad7358ebc3ebda642cc5d","slug":"the-women-of-kanshi-ram-colony-created-a-ruckus-for-electricity-kannauj-news-knp644348697","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने बिजली के लिए किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने बिजली के लिए किया हंगामा
विज्ञापन
बिजली उपखंड कार्यालय पर हंगामा करतीं कांशीराम कालोनी की महिलाएं।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। बिल भुगतान न करने की वजह से चार दिन पहले कांशीराम कालोनी की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इससे बुधवार को महिलाओं ने तालग्राम विद्युत उपखंड कार्यालय पर हंगामा किया। कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं ने आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
कांशीराम कालोनी में करीब 30 कनेक्शन धारक उपभोक्ता हैं। वहीं सैकड़ों लोगों चोरी से बिजली प्रयोग करते हैं। उपभोक्ताओं पर 2017 से लाखों रुपये बकाया हैं। कई बार की चेतावनी के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। इस पर जेई ने चार दिन पहले कालोनी की आपूर्ति कटवा दी। इसके विरोध में बुधवार को महिलाएं, बच्चे और पुरुष विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे। परिसर में प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। करीब एक घंटे बाद एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव महिलाओं को समझाकर वापस किया। महिलाओं ने बताया कि आवास आवंटन के एक साल बाद कनेक्शन हुआ था। वह तभी से बिल जमा करेंगी। बिजली विभाग आवास आवंटन के समय से बकाया वसूलना चाह रहा है।
एसडीओ ने दस दिन में बकाया जमा करने की चेतावनी के साथ बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। इस मौके पर मालती, रिहाना, रेशमा, रुबीना बेगम, रमेशचंद्र, रूपेंद्र, मल्ला, जाकिर, छोटे खान, भूरा खां आदि मौजूद रहे।