फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman was taken to Delhi and raped, cut with a blade

युवती को दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म, ब्लेड से काटा

Tue, 20 Aug 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The woman was taken to Delhi and raped, cut with a blade
तालग्राम(कन्नौज)। युवती को दिल्ली ले जाकर गांव के युवक ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया। इसके लिए तैयार न होने पर मारपीट भी की। थाने में तहरीर के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को तहरीर दी है। इसमें बताया कि 6 अगस्त को गांव के एक युवक ने फोन कर बस स्टाप पर आने के लिए कहा। मना करने पर जान देकर परिवार वालों को फंसाने की धमकी दी। इसी डर से वह बस स्टाप पहुंच गई। यहां दो लोग मिले। इन्होंने जबरदस्ती नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। बस में डालकर ले गए। आंख खुली तो एक कमरे में बंद पाया। फोन करने वाले युवक ने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। युवक कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाता रहा। मना करने पर हाथ में ब्लेड से कई जगह काट दिया। मारपीट की। ज्यादा विरोध किया तो भाई गांव के बस स्टाप पर छोड़ गया। घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने में तीन दिन तक बंद रखा। बाद में छोड़ दिया। मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

युवती ने पिता के साथ एसपी से फरियाद लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed