{"_id":"612106d08ebc3e79aa1c2eb9","slug":"the-woman-was-beaten-and-given-poison-the-condition-worsened-kannauj-news-knp6473707133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटकर पिलाया जहर, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पीटकर पिलाया जहर, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया। इसके बाद जहरीला पदार्थ पिला दिया। पति ने घर में रखे जेवर और नगदी पार कर दी। विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी सीमा बानो ने बताया कि मोहल्ला चौधरियान निवासी युवक के साथ दस जुलाई 2018 को कानपुर में निकाह किया था। निकाह के बाद वह पति के साथ इंद्रा आवास कॉलोनी में रहने लगी। शुक्रवार की शाम पति के परिजन घर आए। इन लोगों ने मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिला दिया। इससे हालत बिगड़ गई। निगम मंडी के पास निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद वह घर आई तो दो हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी की तोड़ियां और उसका मोबाइल गायब था। शराब के नशे में धुत पति पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है।
विवाहिता ने पति और उसके परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।