{"_id":"686eb461b1e11b116805f202","slug":"the-wifes-lover-attacked-the-husband-the-police-caught-him-kannauj-news-c-214-1-knj1008-133776-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी के प्रेमी ने किया था पति पर हमला, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी के प्रेमी ने किया था पति पर हमला, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। काली नदी में सोमवार की शाम लहूलुहान हालत में मरणासन्न मिले अधेड़ के पुत्र ने मां के प्रेमी और उसके दो साथियों पर पिता की हत्या का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा के गांव सफीपुर निवासी अर्पित पाल ने पुलिस कोबताया कि सोमवार सुबह चार बजे गांव के संजीव पाल ने पिता अरविंद पाल को घर से बुलाया। जब वे दिन भर नहीं लौटे, तो संजीव से पूछताछ की गई पर उसने टालमटोल की। इसी बीच शाम चार बजे मल्लपुर्वा गांव के पास काली नदी में घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अर्पित अपने चाचा के बेटे के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पिता बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उन्होंने संजीव पाल को बुलाया और थाने चलने को कहा, लेकिन संजीव टेंपो में बैठाकर इधर-उधर घुमाता रहा।
चार घंटे बाद उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद पाल को होश आया। होश में आने पर अरविंद पाल ने बताया कि संजीव पाल उन्हें एक ढाबे पर ले गया। वहां मिरगावां निवासी दीपक गुप्ता और गुरसहायगंज निवासी सोनू नट भी पहुंचे। तीनों ने पहले शराब पिलाई और फिर टेंपो से मल्लपुर्वा पुल के पास ले जाकर चाकू और पत्थरों से सिर व चेहरे पर हमला कर उन्हें मरणासन्न हालत में नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
अर्पित का आरोप है कि मां संजू का संजीव पाल से अवैध संबंध है और वह भी हमले की साजिश में शामिल थी। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजीव पाल, दीपक गुप्ता और सोनू नट को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी सोनू नट के परिजनों ने थाने पहुंचकर उसके निर्दोष होने का दावा किया है।