फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The two men got out of hand tractor collision

बेकाबू ट्रैक्टर ने दो युवकों को रौंदा

Sat, 07 Mar 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 07 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The two men got out of hand tractor collision
जीटी रोड पर सारोंतोप गांव के सामने शुक्रवार को एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सगरा निवासी निर्मल (24) पुत्र रामसेवक ड्राइवरी का काम करता है। शुक्रवार को  शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त सनोज कुमार (22) पुत्र विश्राम सिंह के साथ बाइक से जलालपुर पनवारा गांव में होली मिलने को जा रहा था। बाइक सवार दोनों दोस्त जीटी रोड पर सारोंतोप गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी।
विज्ञापन


इससे दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर युवक के परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर शव को कब्जे में लिया। जवान बेटों की मौत से दोनों के परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर की टक्कर से टेंपो पलटा, आठ घायल
सगरा गांव के दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल के लिए टेंपो से रवाना हो गए। रास्ते में टेंपो में एक टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। इससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। गांव सगरा निवासी निर्मल और सनोज की सड़क हादसे में मौत के बाद गांव के लोगों ने एक टेंपो किराए पर किया।

इसके बाद ग्रामीण राजू (24) पुत्र रामशंकर, देवेंद्र (18) पुत्र रामसेवक, विद्या सागर (28) पुत्र प्रेमलाल, लखपति पुत्र अर्जुन, विनोद पुत्र रामनरेश, प्रमोद पुत्र सोनेलाल और रामसेवक (55) पुत्र चेतराम समेत आठ लोग टेंपो में सवार होकर जिला अस्पताल के लिए चल पड़े।


यूपीटी के पास पहुंचते ही टेंपो में अनियंत्रित टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। उसमें सवार आठों लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इनमें राजू व देवेंद्र की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed