फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The trouble digging, water crisis deepens

खुदाई बनी मुसीबत, पेयजल संकट गहराया

Wed, 29 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 29 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The trouble digging, water crisis deepens
पंपसेट लगाकर पानी निकालते सेतु निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। तिर्वा रोड स्थित नलकूप की पानी पाइप लाइन मरम्मत कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा। सेतु निगम के कर्मचारी सारे दिन पंपसेट लगाकर पानी को निकालते रहे। इससे लाखों लीटर पानी बर्बाद होता रहा। इस कारण शहर के कई मोहल्लों में तीन दिन से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन


कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य हो रहा है। कलक्ट्रेट के सामने बने नलकूप की पानी पाइप लाइन ओवर ब्रिज के नीचे से निकली थी। जिसको घुमाकर दूसरी तरफ जोड़ने का कार्य तीन दिन से किया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ की पाइप लाइन टंकी से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन


जिससे पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई भूमि में पानी भर जाता है। पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाया गया है। जिससे लाखों लीटर पीने का शुद्ध पानी बर्बाद होकर नालियों में बहाया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते तिर्वा क्रॉसिंग, हौदापुरवा, गोलकुआं, कृष्णानगर समेत कई मोहल्लों में बीते तीन दिनों से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिर्वा क्रॉसिंग निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिनों से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं आई है। मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खराब है। पाने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कृष्णा नगर की रानी तिवारी ने बताया कि दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। 


पाइप लाइन डाले जाने से एक तरफ का रास्ता भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे एक तरफ के रास्ते पर जाम लग रहा है। ईओ सदर बीडी भट्ट ने बताया कि सेतु निगम को जल्दी पाइप लाइन डालने का कार्य खत्म करने के लिए कई बार कहा गया। लेकिन वह लापरवाही बरत रहे है। जल्द ही पाइप लाइन को ठीक कराकर पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed